
पिंजौर: आगामी 1 सितम्बर से वाहनों से टोल टैक्स के रूप में की जाने वाली वसूली के रेट बढ़कर देने होंगे। अब कार, जीप और वैन के एक तरफ की यात्रा के 25 रुपए देने पड़ते हैं, परंतु 1 सितम्बर से 26 रुपए, आवाजाही के लिए अब 37 रुपए देने होते हैं। 1 सितम्बर से 40 देने होंगे, जबकि अब मासिक पास 737 रुपए का है, जबकि बाद में 791 रुपए का हो जाएगा। इसी तरह हलके वाहनों के अब एक तरफा 43 रुपए हैं, बढ़कर देने होंगे।
46 रुपए आवाजाही के लिए। अब 64 रुपए नया देना होगा। बस ट्रक के अब एक तरफा 86 रुपए है, नया होगा 92 रुपए, आवाजाही के अब 129 रुपए है, नया देना होगा 138 रुपए, जबकि मासिक पास अब है, 2579 रुपए नए हो गा 2769 रुपए होगा।
हिमालयन एक्सप्रैस के जी.एम. कर्नल पी. शर्मा ने बताया कि हर वर्ष सितम्बर में टोल प्लाजा के रेट बढ़ते हैं। यह भी उसी कड़ी का परिणाम है। शर्मा ने कहा कि यह रेट केवल चंडीमंदिर टोल प्लाजा के ही नहीं बढ़ रहे हैं, बल्कि जितने भी टोल प्लाजा हैं, वहां पर भी रेट बढ़ रहे हैं।
