महासंघ ने किया चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

ऊना। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के फेडरल हाउस की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष विपन राणा की अध्यक्षता में बचत भवन ऊना में हुई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर मंथन किया गया। महासंघ के जिला अध्यक्ष विपन राणा और चेयरमैन वाईपीएस रायजादा ने सभी पदाधिकारियों के विचारों पर गहन मंथन करते हुए किसी प्रकार की गुटबाजी का समर्थन न करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महसंघ न तो 14 अगस्त को शिमला में और न ही 17-18 अगस्त को कांगड़ा में गुटबाजी से प्रभावित चुनावों में शिरकत करेगा। जब तक गुटबाजी को समाप्त करके कर्मचारी नेता एक मंच पर नहीं आते, तब तक ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तटस्थ की भूमिका में रहेगा और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के एकजुटता के आदेशों की पालना करेगा। महासंघ ने प्रदेश स्तरीय कर्मचारी नेताओं से एक मंच पर इकट्ठे होकर कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ने का आग्रह किया है ताकि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में महासंघ की राज्य स्तरीय जेसीसी बैठक आयोजित कर हिमाचल प्रदेश के समस्त अराजपत्रित कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जा सके।

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शर्मा, महासचिव कुलदीप सिंह दयाल, हरदीप सिंह ठाकुर, दलीप सिंह, अंब से सुभाष चंद, भूपिंद्र सिंह, ऊना से राजीव वशिष्ठ, पपिंद्र शर्मा, शहरी इकाई से संजीव कुमार शर्मा, तारा सिंह, हरोली ब्लाक से राम लुभाया, शिव कुमार, बंगाणा ब्लाक से सिरी चंद ठाकुर, प्रकाश चंद, मुख्य सलाहकार जॉन मोहम्मद अख्तर, संयुक्त सचिव रमेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन कंवर, विजय शर्मा, सुरेश चंद ठाकुर, चमेल सिंह, संगठन सचिव विजय शर्मा, रशपाल, विजय कुमार शर्मा, प्रेस सचिव जरनैल सिंह, कार्यालय सचिव दिनेश बनियाल, सलाहकार हरभगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, कानूनी सलाहकार शिव कुमार, चमन लाल, विशेष आमंत्रित विमला देवी, जिला प्रतिनिधि एमआर पाठक, कुलदीप सिंह भुल्ली, केके चावला, सतीश कुमार जस्सल, शमिंद्र चौधरी, सुरजीत सिंह, सतीश चंद्र, सतपाल शर्मा, अनिल कुमार, तरसेम कुमार, सरवण कुमार चौहान, विमल कुमार, शिवल कुमार, जुगल किशोर, मनजीत सिंह, मोहेंद्र सिंह राणा, अश्वनी शर्मा, राजेंद्र सिंह, रतन चंद, केके सहगल, सुभाष चंद सैणी, शशि शर्मा, सुभाष चंद वर्मा, राजकुमार शर्मा, गिरधारी लाल राणा उपस्थित हुए।

Related posts