
नादौन (हमीरपुर)। ब्यास नदी के तट पर रविवार को एक शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नादौन के वार्ड नंबर सात नगारड़ा निवासी हंसराज (53) के रूप में हुई है।
मृतक मानसिक रूप से परेशान था और बीती 8 अगस्त से घर से लापता था। मृतक के भतीजे विनय कुमार ने बताया कि हंसराज मजदूरी करता था। बीते शुक्रवार प्रात: काम के सिलसिले में गया था लेकिन घर नहीं लौटा। सोमवार को उसका शव ब्यास नदी में बरामद हुआ है। उधर, ज्वालामुखी के एएसआई करण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
