
भल्याणी (कुल्लू)। विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि लगवैली के भल्याणी गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। तीन से चार किलोमीटर सड़क से दूर गांव के लिए जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य आरंभ होगा। विधायक ने भल्याणी गांव में आयोजित काहिका उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भल्याणी मेला मैदान की सुंदरता को बनाए रखने के लिए निकाली नालियों का निर्माण होगा। उन्होंने मेला मंच के लिए एक लाख रुपये देने घोषणा भी की। साथ ही मेला कमेटी को 11 हजार और तीन हजार कार्यक्रम पेश करने वाले मुन्ने बच्चों को दिए। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए लोगों को भूमि दान करने का आग्रह भी किया। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान मोती रात ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, प्रताप ठाकुर, तारा चंद और छैउंर के उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे।
108 एंबुलेंस से दे रही सुविधा
कुल्लू। 108 एंबुलेंस सेवा की समीक्षा बैठक एडीएम विनय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में सेवारत नौ एंबुलेंस का विस्तृत ब्यौरा पेश किया गया। विनय सिंह ने कहा कि यह एंबुलेंस सेवा दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को काफी अच्छी सुविधा प्रदान कर रही है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह सेवा वरदान साबित हो रही है। इन नौ एंबुलेंस में से एक में ईसीजी और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
