
धुसाड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बतौर प्रशिक्षण हैड ब्वाय और हैड गर्ल के चयन के लिए चुनाव करवाए गए। इनमें जमा दो कामर्स के बिंदर को हैड ब्वाय तथा मनु को हैड गर्ल चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार वर्ष 2000 से प्रति वर्ष 12 अगस्त को यह दिवस मनाया जा रहा है तथा इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य सरकारों का युवाओं के मुद्दों और उनकी मांगों पर ध्यान आकर्षित करना है। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता अमरदीप सिंह एवं सहप्रभारी मुन्नवर सलीम ने स्वयंसेवियों का आह्वान किया कि वे सामाजिक कुरीतियों, जैसे कन्या भ्रूण हत्या, एड्स जागरूकता व नशा निवारण आदि को मिटाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने स्वयं सेवियों को प्रदेश में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत युवाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रवक्ता अरुण दत्ता, पूनम जगोता, सरिता देवी, सुषमा दत्ता, कुलदीप सिंह, रितु सूद, राजेश कुमार, रुपिका शर्मा, नीलम कुमारी, डीपीई महेश कुमार, टीजीटी उषा किरण, किरण बाला, सुनीता, सीएंडवी कुसुमलता, रोशनी देवी, धर्म चंद, अंकित शास्त्री, अधीक्षक वंदना, कनिष्ठ सहायक दिनेश कुमार, लैब अटेंडेंट विनोद कुमार, उषा एवं मनोरमा, लाइब्रेरियन बलजीत कौर, सेवादार पिंकी, सरला, कमला, संदेश व पवन आदि उपस्थित रहे।
