चलोला में महिला की रहस्यमयी मौत

ऊना। क्षेत्र के चलोला गांव निवासी एक महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला की मौत के संदर्भ में छानबीन तेज कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला वीना देवी पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी चलोला को अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधिकारियों ने मामले की सूचना ऊना पुलिस को दे दी है। एसएचओ सदर केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। मृतका के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतक की मौत के कारण सामने आएंगे। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts