
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ क्षेत्र में रंगड़ों ने दो लोगों को काट लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। 22 वर्षीय करिश्मा कुमारी तथा 12 वर्षीय अभय खेतों में घास काट रहे थे। इसी दौरान उन पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। चीख सुनकर गांव की महिला ललिता कुमारी ने मौके पर पहुंची और उन्हें रंगड़ों से बचाया। साथ ही एंबुलेंस को सूचित किया और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ पहुंचाया गया। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। डॉ. अरविंद ने बताया कि बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है।
