
कुल्लू। प्याज के दामों ने फिर गृहिणियों के आंसू निकाल दिए गए हैं। इसके दामों में 20 से 25 रुपये तक उछाल आ गया है। दो हफ्ते से इसके दाम 40 रुपये के आसपास रहे। इसके बाद यह 20 रुपये तक आ गए। अब फिर से दामों में उछाल आ गया है। प्याज के बढ़े दाम ने फिर से गृहणियों के कदम बाजार की ओर बढ़ने से रोक दिए हैं। प्याज ने हर वर्ग के लोेगों को परेशान कर दिया है।
दो दिन पहले जिला मुख्यालय के बाजार में प्याज 20 से 25 रुपये में बिक रहा था। अब बढ़कर दो से तीन गुणा अधिक बढ़कर 60 रुपये पहुंचा है। पश्चिमी भारत में प्याज की फसल बारिश से तबाह होने से खुदरा मार्केट में बढे़ दाम इसका कारण माना जा रहा है। इसका देशभर में देखा जा रहा है। पहले ही महंगाई ने गृहिणियों के रसोई बजट को बिगाड़ रखा है। अब प्याज ने इन्हें और रुलाया है। गृहिणी गंगा देवी, अनीता देवी, उमा ठाकुर, सरिता देवी तथा उर्मिला कुमारी ने कहा कि रसोई का बजट पहले से ही गड़बड़ चल रहा है। हर हफ्ते किसी न किसी रूप में बजट ऊपर ही चढ़ता जा रहा है। ऐसे में उन्हें रसोई का मासिक बजट संभालना मुश्किल हो गया है। बाजार में प्याज 60 रुपये में मिल रहा है। प्याज की खरीददारी किलो में नहीं पाव में करनी पड़ रही है।
