सैंज, देवधार से लड़कियां किडनैप

भुंतर (कुल्लू)। जिले के सैंज और देवधार से नाबालिग लड़कियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सैंज क्षेत्र से गायब लड़की की बहन ने पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में कहा है कि उसकी छोटी बहन आठ अगस्त को आईटीआई में कक्षा लगाने गई थी। उसी दिन से उसकी छोटी बहन गायब है। जब उसे तलाश किया तो उसकी बहन के साथ पढ़ने वाली सहेली ने बताया कि उसने उसे टेलीफोन पर बताया कि उसका अपहरण जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कर लिया है। इधर, जिला मुख्यालय से सटे देवधार क्षेत्र से नेपाली मूल के व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts