पतलीकूहल में होगा भगवती जागरण

नग्गर (कुल्लू)। सावन माह के अंतिम सोमवार की रात को पतलीकूहल स्थित शिव मंदिर में भगवती जागरण होगा। जागरण में कुल्लू की नीरू चांदनी, हमीरपुर से राजेश और मंडी से देवेंद्र तथा राजेंद्र मां भगवती और बाबा भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। पतलीकू हल में पहली बार इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों और खासकर महिलाओं में खासा उत्साह है। इस जागरण को सफल करने के लिए पतलीकूहल शहर की महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्यापार मंडल पतलीकूहल के अध्यक्ष अर्जुन देव ने कहा कि पतलीकूहल में हो रहे जागरण को लेकर महिलाओं में उत्साह है।

Related posts