अवैध कोयले की 120 बोरियां बरामद

कुल्लू। पार्वती वन मंडल की टीम ने वन माफिया पर शिकंजा कस दिया है। विभागीय टीम ने छापेमारी कर कोयले की 120 बोरियां बरामद की हैं। विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से वन और कोयला माफिया में हड़कंप मच हुआ है।
विभाग ने माफियों पर शिकंजा सकते हुएबरामद की कोयले की अवैध बारियों को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार एसीएफ वन मंडल पार्वती की अगुवाई में छापेमारी कर गड़सा घाटी के ढलान गांव से 40 तथा साथ सटे नाले से 80 बोरियां बरामद की गई हैं। गौरतलब है कि विभाग ने गड़सा घाटी के धारा गांव से 17 जून को 50 तथा 23 जुलाई कोे 35 बोरियां कोयले की पकड़ी थीं। विभाग के इस अभियान के बावजूद कोयला तस्करों के हौसले बुलंद हैं। कोयले के इस काले धंधे में किन लोगों का हाथ है, इसकी शिनाख्त करने के लिए एक टीम का गठन भी कर लिया गया है।
पार्वती वन मंडल के डीएफओ संदीप शर्मा ने कहा कि वन संपदा को नष्ट करने वाले वन तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसे आने वाले समय में और तेज किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि छापेमारी में पकड़ी गई कोयले की खेप को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। जांच का जिम्मा हुरला रेंज के रेंज अधिकारी पीसी गुलेरिया को सौंपा है। विभाग को किसी तरह का सहयोग नहीं मिलता है, तो मामला पुलिस को सौंपा जा सकता है।

Related posts