रहस्यमयी ढंग से युवती लापता

अंब (ऊना)। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत से लगभग 20 वर्षीय युवती के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। लापता हुई युवती के परिजनों ने मामले के संदर्भ में अंब थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। जबकि पुलिस ने भी युवती को खोजने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब थाना में युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री 27 जुलाई को घर से कही चली गई। लड़की के माता-पिता ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां उसका पता करवाया लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी दौरान उन्हें लड़की की एक सहेली से ज्ञात हुआ कि होशियारपुर निवासी दलजीत उससे आते जाते बातचीत किया करता था। जब युवती के पिता ने उक्त लड़के के बारे में पता किया तो पता चला कि वह भी पिछले कुछ दिन से लापता है। शक होने पर युवती के परिजनों ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि युवक उनकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है।
अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवती की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related posts