पूरा ध्यान मिस वर्ल्ड कांटैस्ट पर

चंडीगढ़: पांड्स फैमिना मिस इंडिया-2013 की विजेता नवनीत कौर ढिल्लों वीरवार को सैक्टर-17 के मोची के शोरूम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रैस वार्ता में कहा कि उन्हें जब भी घर आने का समय मिलता है तो वह अधिकतर समय अपने पैट डॉग रैम्बो के साथ बिताती हैं। नवनीत का कहना है कि फिल्मों से उन्हें कई ऑफर हैं पर अभी उनका पूरा ध्यान मिस वर्ल्ड कांटैस्ट पर है। इसके लिए वह 20 दिनों में इंडोनेशिया के लिए रवाना हो रही हैं।

जहां 340 देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। नवनीत का कहना है कि जब वह मिस इंडिया के लिए पार्टिसिपेट कर रही थीं तो उनके जहन में केवल एक बात का डर था कि कहीं मुझे रनरअप न चुन लिया जाए। वह रनरअप नहीं बनना चाहती थीं।

बकौल नवनीत मिस वर्ल्ड बनने के लिए नैचुरल ब्यूटी होनी जरूरी है। नवनीत के मुताबिक मैकअप सिर्फ आपके चेहरे पर कुछ समय के लिए ही खूबसूरती कायम रख सकता है।

Related posts