
सुजानपुर (हमीरपुर)। जयसिंहपुर की एक विवाहिता अचानक घर से लापता हो गई है। महिला की सास ने पुलिस थाना सुजानपुर में बहू के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रतना निवासी डोल तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहू अनु गत सप्ताह सुबह 7 बजे बस से उतरी। उसका नौ वर्षीय बेटा भी साथ था। बस से उतरने के बाद साहिल को उसके साथ घर जाने को कहा और बताया कि वह अपनी मां से चाबी लेकर घर आ रही है। उसके बाद वह घर नहीं लौटी है। रतना ने बताया कि उसकी बहू 31 जुलाई से लापता है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि की।
