गुरु नगरी को मोहेंगे नामी डिजाइनरों के डिजाइन

अमृतसर: राखी सीजन पर वेडिंग मंत्रा गुरु नगरी के लोगों को मोहने के लिए 2 दिवसीय वर्ल्ड फैशन एग्जीबिशन लेकर आ रहा है। 10 और 11 अगस्त को होटल गोल्डन ट्यूलिप में लगने वाली प्रदर्शन में विल्स फैशन लाइफ और लैक्मे फैशन वीक के नामी डिजाइनरों के डिजाइन लोगों को देखने को मिलेंगे। प्रदर्शन में देश ही नहीं विदेशी डिजाइनों की भी धूम रहेगी। वेडिंग मंत्रा की प्रबंधक बिनती कुमार ने बताया कि प्रदर्शन में फैशन से जुड़ा हर सामान लोगों को मिलेगा। 60 स्टालों पर डिजाइनर वेयर्स, फैशन एक्सेसरीज, होम असैस्रीज, आर्टीफिशियल एंड रियल ज्यूलरी, होम डीकोर, फुटवेयर, किड्स वेयर, बैग और फर्नीचर की बेशुमार रेंज मिलेगी।

इसमें मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लुधियाना, जालंधर और कोलकाता के डिजाइनर विशेष रूप से अपनी वैरायटी लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैङ्क्षडग मंत्रा पिछले 7 सालों से लोगों की फैशन की जरूरतों की पूर्ति करने में लगा हुआ है। हर प्रदर्शनी में अमृतसर के लोगों के लिए कुछ अलग करने का प्रयास रहा है और लोगों का भी अथाह प्यार मिला है।

Related posts