पटियाला को टूरिस्ट पैलेस बनाने के लिए 50 करोड़ मंजूर

पटियाला: ऐतिहासिक तथा विरासती शहर पटियाला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रसिद्ध सैर-सपाटा केन्द्र के तौर पर विकसित करने के लिए पंजाब सरकार के सैर-सपाटा विभाग द्वारा तैयार किए प्रोजैक्ट को एशियन विकास बैंक ने प्रवानगी दे दी है, जिसके साथ अब पटियाला के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सैर-सपाटे के लिए विकसित होने का रास्ता साफ हो गया है। इस समूचे प्रोजैक्ट पर 50 करोड़ रुपए खर्चे जाएंगे।

डिवीजनल कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू की प्रधानगी में आज यहां जिला प्रबंधकीय काम्प्लैक्स में टूरिज्म विकास प्रोजैक्ट बारे जिले के विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में बाकायदा इस प्रोजैक्ट को अंतिम रूम दे दिया गया है। डिवीजनल कमिश्नर पन्नू ने बताया कि पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सहयोग के साथ पटियाला की ऐतिहासिक व विरासती इमारतें किला मुबारक, शाही समाधां, शीश महल के अतिरिक्त बारादरी बाग, डीयर पार्क, राजिन्द्रा झील, वातावरण पार्क सहित अन्य पार्कों का कायाकल्प किया जाएगा।

पन्नू ने बताया कि करीब 25 एकड़ रकबे वाले डीयर पार्क में सैलानियों के बैठने के लिए सुंदर शैड, कंटीन, वाहनों के लिए पार्किंग व रोशनी आदि के प्रबंध के लिए करीब 3.50 करोड़ की ग्रांट मिलेगी, जबकि बारादरी बाग को बागवानी विभाग तथा पुडा द्वारा 3.75 करोड़ की लागत से संवारा जाएगा। पन्नू ने बताया कि वातावरण पार्क का भाखड़ा नहर तक विस्तार किया जाएगा तथा गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब से भाखड़ा नहर तक वाटर चैनल को दुरुस्त करने के लिए 1 करोड़ जारी किए हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग व वन विभाग के अधिकारियों को भी हिदायत की कि थापर से भाखड़ा नहर तक अवैध कब्जे हटाए जाएं ताकि सड़कों के आस-पास को खूबसूरत बनाया जा सके।

Related posts