गुजरात में पंजाबी किसानों के संकट के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: बादल

संगरूर: अनाज मंडी में संगरूर जिले की 596 पंचायतों के नए चुने 4,218 पंचों व सरपंचों को पदभार की शपथ दिलाने के बाद पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सदा ही किसान विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1973 में गुजरात की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें यह दर्ज किया गया कि गुजरात से बाहर के किसी किसान ने खेतीबाड़ी वाली जमीन राज्य में खरीदी है तो उसे गैर-किसान माना जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गांव में साफ-सुथरा माहौल बनाने के लिए रूढिय़ां, तालाबों के गंदे पानी की समस्या से निपटने के लिए व्यापक नीति का खुलासा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा तालाबों की सफाई के लिए 400 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं जिसके तहत हर छप्पड़ का गंदा पानी निकाल कर सफाई की जाएगी। राज्य के लोगों को पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आरंभ किए प्रोजैक्ट तहत अगले 2 वर्षों में हरेक नागरिक को 70 लीटर पानी प्रतिदिन मुहैया करवाना यकीनी बनाया जाएगा।

Related posts