बिना आईडी नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप

चंबा। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद कई स्कूलों ने अपनी ई-मेल आईडी नहीं बनाई है। इसके अलावा कुछ स्कूलों की ई मेल आईडी रिजेक्ट हो गई है। इस कारण शिक्षा विभाग को स्कूलों को सूचनाएं प्रेषित करने में दिक्कतें पेश आ रही हैैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब हर प्रकार की स्कालरशिप आनलाइन प्रदान की जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों को ई-मेल आईडी बनाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके लिए हर स्कूल के स्कालरशिप प्रभारी को ट्र्रेनिंग भी दी गई थी, लेकिन कु छ स्कूलों की ई-मेल आईडी रिजेक्ट हो गई है, जबकि कुछ स्कूलों ने अभी तक ई-मेल आईडी ही नहीं बनाई है। ऐसे में स्कालरशिप के बारे में सूचना भेजने व एकत्रित करने में शिक्षा विभाग को परेशानी पेश आ रही है। शिक्षा विभाग की ओर से जिला के तमाम स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने-अपने स्कूल की ई-मेल आईडी बना लें। इसके अलावा जिन स्कलों की ई-मेल आईडी रिजेक्ट हो गई है वे शिक्षा विभाग के नोडल आफिसर अजय चौहान से संपर्क कर सकते हैं। रिजेक्ट ई-मेल आईडी को दोबारा चालू कर दिया जाएगा। नोडल आफिसर अजय चौहान ने बताया कि अब हर प्रकार की स्कालरशिप आनलाइन डाली जाएगी। इसके लिए ई-मेल आइडी का होना अनिवार्य है। उन्होंने इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाने के लिए स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। ऐसा न होने पर संबंधित स्कूल स्कालरशिप पाने से वंचित रह सकते हैं।

Related posts