स्कूलों में खेलकूद स्पर्धाएं 13 से

ऊना। डीएसएसए की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने जोनल और जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धाओं को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। ऊना में जोनल स्तरीय स्पर्धाएं 13 अगस्त से शुरू होंगी। अंडर-19 जोनल स्तरीय बाल खेलकूद स्पर्धा के तहत बंगाणा जोन की प्रतियोगिताएं 13 से 16 अगस्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी, गगरेट जोन की 14 से 17 अगस्त तक पंजावर में, हरोली जोन की 20 से 23 अगस्त तक पुबोवाल में, अंब जोन की 21 से 24 अगस्त तक धुसाड़ा में और ऊना जोन की 23 से 29 अगस्त तक देहलां में होंगी। इन स्पर्धाओं में वालीबाल, कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन और रेसलिंग प्रतियोगिताएं होंगी। जिला एथलेटिक्स मीट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का छात्र और छात्रा वर्ग के लिए 31 अगस्त से तीन सितंबर तक अंब में आयोजन होगा। छात्रा वर्ग अंडर-19 के जोनल स्तर के टूर्नामेंट सात सितंबर से होंगे। अंब और गगरेट जोन के मवा कोहलां में सात से 10 सितंबर और बंगाणा और ऊना जोन के मंदली में आठ से 11 सितंबर तक होंगे। जिला स्तर के प्रथम चरण के टूर्नामेंट 13 से 24 सितंबर तक ऊना में होंगे। छात्रा वर्ग के लिए जिला स्तरीय स्पर्धाएं 22 से 25 सितंबर तक सलोह में होंगी। जिला स्तरीय द्वितीय चरण के छात्र वर्ग के टूर्नामेंट अंबोटा में सात से 10 अक्तूबर तक होंगे। छात्रा वर्ग के राज्य स्तरीय माइनर गेम्स तीन से पांच अक्तूबर तक हमीरपुर में, मेजर गेम्स ऊना के इंदिरा स्टेडियम में 13 से 15 अक्तूबर तक, छात्र वर्ग के राज्य स्तरीय टूर्नामेंट मंडी में 21 से 24 अक्तूबर तक होंगे। स्कूलों के राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम धर्मशाला में 29 से 31 अक्तूबर तक होंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक निर्मला रानी ने कहा कि कैलेंडर के अनुसार ही बच्चों की खेलकूद और सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

Related posts