केवीएस ने जठेवाल को हराया

पंजावर (ऊना)। गांव ईसपुर में एनवाईके क्लब ईसपुर की ओर से आयोजित छठा वालीबाल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। इस स्पर्धा में केवीएस क्लब कलोह बड़ोह ने जठेवाल क्लब को हराया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत ईसपुर के प्रधान संजय पाठक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के प्रधान संजू कुमार ने बताया कि गांव ईसपुर के स्कूल मैदान में वालीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 15 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान संजय पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है, इसलिए युवा वर्ग को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल को खेल की भावना से ही खेलना उचित है।
इस मौके पर हरोली के भाजपा मंडलाध्यक्ष जगजीत सिंह मनकोटिया बतौर विशेष अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर नगनोली के पूर्व प्रधान ओंकार नाथ, रमेश लॉ, बीडीसी मेंबर सरवन कु मार बबलू, वार्ड पंच सपना देवी, वार्ड पंच विजय, सुकर्मा देवी, रमन पाठक, हिम ट्रक आपरेटर यूनियन के सहसचिव नवीन पाठक, राकेश कु मार, मिंटू, रणजीत सिंह कंग, संजीव कु मार, सतपाल व अरविंद डोगरा सहित कई लोग उपस्थित रहे। मुख्यातिथि संजय पाठक ने क्लब को इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बधाई देते हुए अपनी तरफ से 10 हजार रुपये दिए।

Related posts