ब्यास में डूबने से तेरह साल के लड़के की मौत

कुल्लू। रायसन के पास एक बालक की ब्यास नदी में बहनेे से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक अपने मामा के घर छुट्टियां बिताने आया था। शनिवार को शौच करने के लिए ब्यास नदी की ओर गया था। पांव फिसलने से बालक नदी में जा गिरा। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार लड़का कुछ दिन पहले अपने मामा के घर छुट्टियां बिताने आया था। शनिवार को दिन में करीब ढाई बजे लड़का नदी में शौच करने के लिए गया। नदी के पास उसका पांव फिसला और तेज बहाव में बह गया। नदी के पास काम कर रहे लोगों ने लड़के को नदी से निकालकर अस्पताल लाया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक लड़के की पहचान सेऊबाग के रांगशी बाग निवासी 13 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि मामले की छानबीन एएसआई बाला राम कर रहे है।

Related posts