
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मैदान में उतर रहे अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के नजदीक एक आलीशान बंगले में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार करोंड़ों की लागत से बने इस बंगले को केजरीवाल के एक समर्थक ने उन्हें सिर्फ एक रुपए प्रति महीने के किराए पर दिया है।
सूत्रों के अनुसार पार्टी के स्थानीय कार्यालय के तौर पर भी इसी बंगले को इस्तेमाल किया जाएगा। केजरीवाल के इस नए बंगले में 8 कमरे हैं जिनमें से कई कमरों को मीटिंग रूम, कॉल सेंटर और इलेक्शन वॉर रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी का मानना है कि देश में मुख्य धारा के भ्रष्ट राजनीतिक दलों के पूरी तरह सफाए की जरूरत है। ‘आप’ पार्टी का चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ है।
