
हमीरपुर। भोरंज थाना के अंतर्गत एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने पंचायत में भी की थी। पंचायत प्रधान द्वारा मामले को सुलझा दिया गया था। ससुरालियों ने दोबारा दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में कर दी है।
जानकारी के अनुसार पूजा शर्मा पुत्री हरिदत्त निवासी लग, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी वर्ष 2011 में पंकज कुमार पुत्र हुकम चंद निवासी ठनकरी, डुगली के साथ हुई। शादी के कुछ दिनों बाद पति, ससुर, सास और ननद ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने दहेज के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और पीटना शुरू कर दिया। पूजा ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत प्रधान लंबलू से की। पंचायत प्रधान ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझा दिया लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा पूजा से मारपीट शुरू कर दी। महिला ने थाने में पहुंचकर मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने धारा 498ए और 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
