
काईस (कुल्लू)। लगघाटी के एक स्कूल के भवन निर्माण को लेकर मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जांच आरंभ कर दी है। शिकायत में धनराशि के इस्तेमाल को लेकर आपत्तियां उठाई हैं। विजिलेंस टीम ने दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। विजिलेंस स्कूल के तमाम रिकार्ड को कब्जे में लेकर इसकी जांच करने में जुटी है।
विजिलेंस के डीएसपी एनके शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच गहनता से की जा रही है। कहा कि जांच में अभी यह साफ नहीं हो पाया कि भवन का निर्माण कब हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के दायरे को तेज कर दिया है। डीएसपी ने कहा कि गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
