औट-लुहरी मार्ग को दस करोड़ मंजूर

बंजार (कुल्लू)। बाह्य सराज को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण राज्य मार्ग-11 औट-लुहरी का 10 किलोमीटर हिस्सा जल्द ही चकाचक हो जाएगा। इस मार्ग के घियागी से जलोड़ी दर्रा की हालत बेहद खराब है। अब सड़क की दशा सुधारने के लिए दस करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं।
यह जानकारी शुक्रवार को बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने बंजार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दी। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आते ही विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। घियागी-जलोड़ी दर्रा तक सड़क की हालत सुधारने पर दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी डीपीआर बनाने के निर्देश सांसद प्रतिभा सिंह ने लोेकनिर्माण विभाग को दे दिए है। बंजार विस के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विधायक निधि के अतिरिक्त 73 लाख की राशि जारी कर दी है। समीक्षा बैठक के बाद बंजार कांग्रेस कमेटी की बैठक में उन्होंने पीसीसी, डीसीसी, बीसीसी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, बूूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को चुस्त दुरुस्त रखने के टिप्स दिए।
बीसीसी बंजार की बैठक के बाद विधायक धाऊगी, पलाच, मंगलौर तीर्थन, खाड़ागाड़, तीन कोठी सराज, नप बंजार, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड बंजार और एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडलों से मिले। विधायक के प्रवक्ता टीसी महंत ने बताया कि 15 अगस्त के बाद विधायक बंजार के अधिकारियों के साथ इलाके के गांवों-गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इससे पूर्व 14 अगस्त को सैंज के रोपा में वन महोत्सव मनाया जाएगा।
बैठक में एसडीएम बंजार वीरेंद्र शर्मा, बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, उपप्रधान अनुज सूद, महासचिव मोतीराम पालसरा, थरवन पालसरा, कोषाध्यक्ष हरि सिंह नेगी, पंस कुल्लू के उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, किसान मंच बंजार के अध्यक्ष भगत राम, समिति सदस्य भोपाल ठाकुर, ओम प्रकाश, बंजार युकां अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, नप बंजार के पार्षद ज्ञान सागर, विनोद कुमार, यज्ञ नेगी, वीना नेगी, खूब राम, इंटक के जिला महामंत्री राम लाल कुल्लवी तथा जसवंत सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts