एबीवीपी-एनएसयूआई में भिड़ंत

ऊना। स्थानीय महाविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लात-घूंसाें की बरसात शुरू हो गए। हमले में दोनों छात्र संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को अंदरूनी चोटें आई हैं। झगड़े के तुरंत बाद दोनों संगठनों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर शुरू हो गया है। दोनों पक्षों ने कालेज प्राचार्य को लिखित रूप में शिकायत दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर दोपहर अचानक एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली सी कहासुनी लड़ाई-झगड़े में तबदील हो गई। फिर क्या था, लड़ाई झगड़ा बढ़ता देख दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को पकड़ कर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इसके चलते कालेज परिसर में छात्रों की भारी भीड़ इकट्ठी। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच -बचाव कर दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। तब जाकर माहौल को शांत करवाया गया। इसके बाद एबीवीपी एवं एनएसयूआई ने कालेज प्राचार्य को लिखित शिकायत दे दी है।
उधर पूर्व इकाई अध्यक्ष जसविंद्र सिंह का कहना कि एबीवीपी के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उनसे बहसबाजी करनी शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष करुण शर्मा का कहना है कि एबीवीपी बाहरी तत्वों को संरक्षण दे रही है और कालेज का माहौल खराब कर रहे है। एनएसयूआई कालेज के माहौल को खराब नहीं होने देगी। कालेज प्राचार्य एसके चावला ने बताया कि दोनों छात्र संगठनों की ओर से शिकायत पत्र सौंपे गए हैं। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संगठन को कालेज का माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी।

Related posts