रॉकफोर्ड स्कूल में दिखाई छात्रों ने प्रतिभा

ऊना। रोकफोर्ड डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल रक्कड़ कालोनी में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों राम, राज, तिलक एवं सुभाष सदन के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एकल नृत्य, समूह नृत्य, वन एक्ट प्ले आदि स्पर्धाएं करवाई गईं। नर्सरी से पहली कक्षा तक के विद्यार्थियों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने प्रथम स्थान, राज सदन ने द्वितीय एवं राम एवं तिलक सदन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त वन एक्ट प्ले में तिलक सदन ने प्रथम, राज एवं राम सदन ने द्वितीय और सुभाष सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य एकता अत्री ने कहा कि स्कूल में समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। मुख्य उद्देश्य स्कूल के प्रत्येक छात्र को मौका देना है। विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर सोलो डांस प्रतियोगिता में सिमरन एवं चैतन्या ने प्रथम स्थान, मानव, दिव्या एवं अक्षिता ने द्वितीय और जसकीरत ने तृतीय स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पहली कक्षा से सुकृति, प्रियांशी, ऐना, सक्षम, अनर्या, राधिमा, अपूर्वा, अभय एव यूकेजी कक्षा से आशिया, अंशिका, शगुन, अर्नव, आयुष, समुख और आयुषमान। एलकेजी से शरण, अर्चित, महक, बलजीत, श्रुति, चैरी, रंशिका, सलोनी, द्वितीय इशिता, श्रेया, अक्षित, नेहा, अरनव, रमनप्रीत, राहत, महक, सिमरन, नैतिक, दीपक, अक्षिता, जयंतिका, लवप्रीत, शिवांगी, प्रियांशु, दीव्यांश, जसकरण, रजनीश, रश्मि, साक्षी, दीपिका, तृतीय जसप्रीत उपस्थित रहे। हरमन, निहाल, प्रणव, सिमरन, मन्नत, आदित्य एंजल, लवप्रीत, नैतिक, जीवेश, नंदन, ऋषभ, आकांक्षा, आराधना, सोनाक्षी, तान्या, सत्यम, सौम्या, भावना, माधव, हार्दिक, सक्षम, सागर, कुंदन, नंदिनी, श्वेता, ऋद्धि, अंाचल, परमिता, अंशुल, सुमित, रिश्व, अक्षय, महक शामिल हैं।

Related posts