
गैरसैंण। जीजीआईसी में जर्जर भवन की मरम्मत नहीं होने से खतरे की आशंका बनी हुई है। विद्यालय के शिक्षक-अभिभावक संघ द्वारा विभाग और प्रशासन को लगातार स्थिति से अवगत कराए जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है।
दो साल पहले रमसा के तहत उच्चीकृत विद्यालय में भवन और स्टाफ का टोटा बना है। पीटीए की पहली बैठक में विद्यालय भवन की दयनीय स्थिति पर रोष जताया गया। इस मौके पर नए शिक्षण सत्र के लिए पीटीए का गठन भी किया गया, जिसमें धर्म सिंह अध्यक्ष, प्रधानाचार्य शकुंतला रावत उपाध्यक्ष, नंदी आर्य सचिव, गजे सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। साथ ही चंद्र सिंह नंदी देवी, पदम सिंह, सुरेद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, गजेंद्र धीमन आदि कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
