
पठानकोट: पठानकोट के साथ लगते सुजानपुर में गंदला लाडी की रतन कालोनी में 2 बच्चों के शव उनके ही घर से पाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी के झगड़े के चलते दोनों बच्चों की जान गयी है।
दोनों मासूमों ने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था कि अपने ही जन्मदाताओं ने उनकी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों बच्चे अभी अबोध थे जिसमे से एक लड़का और एक लड़की थी। लड़का मात्र सवा महीने और लड़की की उम्र डेढ़ वर्ष थी। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के आपसी झगड़े के कारण दोनों नन्हे बच्चों की जीवन लीला समाप्त कर दी गयी।
