महिला को टक्कर मार कार चालक फरार

हमीरपुर। मुख्य बाजार में खरीददारी कर रही एक महिला को कार चालक ने टक्कर मार दी है। कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज कुमारी निवासी कंगरू, बोहणी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को वह अपनी दादी के साथ हमीरपुर बाजार में एक दुकान से खरीददारी कर रही थी तो इतने में पीछे से कार नंबर एचपी55ए-3900 के चालक ने उसकी दादी लीला देवी को टक्कर मार दी। हादसे में लीला देवी को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने नीरज कुमारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts