
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक गोशाला से भुक्की और चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी जाहू कलां की गौशाला से 2.660 किग्रा भुक्की और 6.80 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर नशीलेे पदार्थों को बरामद किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है।
