टैगोर सदन का दबदबा

पालमपुर (कांगड़ा)। डीएवी स्कूल में दो दिवसीय अंतर सदन खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। समापन समारोह जेएल बुटेल चेयरमैन स्थानीय प्रबंध कर्मी समिति की अध्यक्षता में बास्केटबाल के अंतरराष्ट्रीय कोच जेसी कटोच ने किया। प्रधानाचार्य वीके यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। खेलों में टैगोर सदन ने पहला, आर्यभट्ट ने दूसरा व दयानंद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एलकेजी की मेंढक दौड़ में देवांश वालिया ने पहला, नीतिक्षा गुलेरिया ने दूसरा, आयुष ने तीसरा, खिलौना दौड़ में शब्द ने पहला, सुमित कटोच ने दूसरा, शुभम ने तीसरा, 25 मीटर दौड़ में आयान ने पहला, अथर्व शर्मा ने दूसरा, जाह्नवी ने तीसरा, दूसरी कक्षा की मेंढक दौड़ में सक्षम ने पहला, राजवीर ने दूसरा, हिमानी ने तीसरा, 25 मीटर दौड़ में तविश ने पहला, आयुष ने दूसरा, अर्व ने तीसरा, यूकेजी की खिलौना दौड़ में आकृत ने पहला, दिवांश ने दूसरा, मोली ने तीसरा, नवम-दसवीं के लड़कों की शटल दौड़ में अतुल ने पहला, मुकुल ने दूसरा, अंकित ने तीसरा, लड़कियों में दीक्षा ने पहला, आयुषी ने दूसरा, शुभांगी ने तीसरा, आठवीं की लड़कियों के वर्ग में कृति ने पहला, युक्ता ने दूसरा, क्षितिज ने तीसरा, छात्रों के इस वर्ग में आकाश कूपर ने पहला, शास्वत ने दूसरा, शिवेश ने तीसरा, 100 मीटर दौड़ में नवमी व दसवीं की छात्राओं के वर्ग में शैली ने पहला, तनवी ने दूसरा, पलक ने तीसरा, लड़कों के वर्ग में अर्पित ने पहला, यक्षम ने दूसरा व आयुष ने तीसरा स्थानि लिया।
दूसरी की 50 मीटर दौड़ में शौर्य ने पहला, आयुष्मान ने दूसरा, भूमिका ने तीसरा, तीसरी में सिहर्ष ने पहला, क्षितिज ने दूसरा, वंश ने तीसरा, कक्षा चौथी की सैक दौड़ में तविश वर्मा ने पहला, आयूष शर्मा ने दूसरा, अरुण ने तीसरा, कक्षा पांचवीं में परीक्षित ने पहला, निखिल गौतम ने दूसरा, सुमित ने तीसरा, कक्षा छठी व सातवीं में थ्री लैग दौड़ में आदित्य एवं शिवांशु ने पहला, अंजन और विवेक ने दूसरा, आदित्य व अविरल ने तीसरा, गोला फेंक में 11वीं के ऋषव ने पहला, रोहित ने दूसरा, निखिल ने तीसरा, लड़कियों में सृष्टि ने पहला, पारुल कटोच ने दूसरा व अक्षिता ने तीसरा, स्टैंडिग ब्रॉड जंप में ग्यारहवीं की छात्राओं के वर्ग में काजल ने पहला, सुमित ने दूसरा, हिमानी शर्मा ने तीसरा, 200 मीटर रेस : लड़कियों में श्वेता ने पहला, युक्ता ने दूसरा, मुस्कान ने तीसरा, लड़कों में अर्पित ने पहला, तन्मय ने दूसरा, अभिनंदन ने तीसर स्थान हासिल किया।

Related posts