तांदला में अवैध कटान को लेकर जांच आरंभ

काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी के तांदला फारेस्ट बीट के जंगलों में हुए अवैध कटान की जांच शुरू हो गई है। वन विभाग की टीम को मौके पर देवदार के दो हरे पेड़
कटने का पता चला है। आरओ हरदायल भारती ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जंगल में वन माफिया ने दो हरे पेड़ों को काटा है।
भारती ने बताया कि कटे हुए पेड़ों की लकड़ी बरामद कर ली है। विभाग की टीम तांदला बीट के अन्य जंगलों का भी दौरा कर रही है। उन्होंने कहा कि छह महीने से गार्ड और बीओ का पद खाली रहने से भी यह समस्या पेश आ रही है। बीट का अतिरिक्त कार्यभार दूसरे बीट के गार्ड और बीओ को सौंपा है। वन काटुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। विभाग शीघ्र ही तलाशी अभियान भी छेडे़गा। इसके लिए वन महकमा पुलिस विभाग का सहयोग भी लेगा। छानबीन अभी जारी है। हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related posts