सड़क के लिए जमीन दान दें ग्रामीण : महेश्वर

कुल्लू। कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह ने मणिकर्ण घाटी के दौरे पर ग्रामीणों से सड़क निर्माण के लिए जमीन दान देने की बात कही। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान विधायक महेश्वर सिंह ने जरी, पीणी, तलपीणी तथा पुंथल पंचायतों के कई गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। विधायक ने कई मांगों का मौके पर ही निपटारा किया जबकि अन्यों को जल्द पूरा करने का लोगों को आश्वासन दिया। विधायक ने पीणी तथा तलपीणी पंचायत के लोगों से शारणी-पीणी-तलपीणी सड़क निर्माण के लिए भूमि दान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जमीन दान करने से जल्द ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे ढलानी, कशलादी, शाहीटा, बनाशा, टिकर तथा फागला आदि गांव के लोगों को सड़क सुविधा मिलेगा। इस दौरान उनके साथ कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related posts