बस-बाइक में टक्कर, दो युवक जख्मी

ऊना। पीरनिगाह रोड पर रविवार सुबह पेश आए सड़क हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए हैं। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां से उन्हें देर सायं छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पीरनिगाह से माथा टेक कर लौट रहे लुधियाना निवासी बाइक सवार युवकों की टक्कर सामने से आ रही एक निजी बस से हो गई। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएचओ सदर केएल बैरी ने बताया कि दोनों पक्षाें में समझौता होने के चलते एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है।

Related posts