ससुर पर लगाया दुराचार का आरोप

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के एक गांव में एक महिला ने अपने ससुर पर दुराचार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में महिला ने कहा कि उसकी शादी तीन महीने पहले हुई थी। 26 जुलाई को घर में उसके पति की अनुपस्थिति में उसके ससुर ने उसके साथ छेड़खानी और दुराचार करने की कोशिश की। वह उसके चंगुल से छूटी तो उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts