अब देश में चलेंगे बिना नंबरों वाले नोट?

अमृतसर: किस प्रकार सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों की गलतियों का खमियाजा बेचारी जनता को भुगतना पड़ता है। इसका उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब रेलवे स्टेशन निवासी भूपिन्द्र बावा ने पत्रकार को केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत व रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया गया 500 रुपए का नोट दिखाया।

सरकार द्वारा जारी किए गए उक्त नोट जिसे बैंक में दिखाने पर हर प्रकार से असली बताया गया परन्तु हैरत की बात है कि उक्त असली 500 के नोट की छपाई के दौरान नोट के दाएं ओर ऊपर व नीचे बाईं ओर कोई भी नंबर नहीं छपा हुआ था जिसके चलते कोई भी दुकानदार उक्त असली नोट को लेने के लिए राजी नहीं हो रहा था।

दुकानदारों ने कहा कि ‘भाजी, असां इह नोट नहीं लैना, पहलां नंबर लवा के लियाओ’। कुछ बुद्धिजीवियों का कहना है कि अगर रिजर्व बैंक द्वारा इस प्रकार की गलतियां दोहराई जाती रहीं तो एक दिन देश में बिना नंबरों वाले नोट चलने लग जाएंगे। लोगों का कहना है कि 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में अगर असली नोट ही नकली जैसे बनने लगे तो सरकार की जग हंसाई नहीं तो और क्या है।

Related posts