महिला से दुकानदार ने की छेड़छाड़

नादौन (हमीरपुर)। क्षेत्र की एक पंचायत में एक दुकानदार ने महिला सेे छेड़छाड़ की। महिला ने घटना की शिकायत पंचायत प्रधान से की। मामला पंचायत में पहुंच गया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार सरकारी शिक्षण संस्थान के मैस में भोजन पकाने का काम करने वाली महिला अपना काम निपटा कर घर लौट रही थी तो अंधेरे का फायदा उठाकर पहले से ही ताक में खड़े दुकानदार ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। भाग कर महिला जैसे तैसे घर पहुंची और आपबीती पति को बताई। शुक्र वार सुबह पीड़ित महिला पति सहित पंचायत उप प्रधान के पास पहुंची और सारी बात बताकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुष्टि करते हुए उपप्रधान बीडी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित दंपति उनके पास छेड़छाड़ का मामला लेकर आया था। पंचायत प्रधान को अवगत करवाया गया है। उधर, पंचायत प्रधान रेखा शर्मा ने बताया कि महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला आया है। दंपति को लिखित रूप में शिकायत करने को कहा गया है। उसके उपरांत ही मामले पर छानबीन हो सकेगी।

Related posts