
कुल्लू। ढालपुर में बन रहा आटो यूनियन का कार्यालय विवादों में आ गया है। नगर परिषद ने ढालपुर में बन रहे आटो यूनियन के कार्यालय का काम रोकने के लिए यूनियन को नोटिस भेजा है। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ कालिया का कहना है कि आटो यूनियन ने ढालपुर में कार्यालय खोलने के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी यह मामला नगर परिषद के पास विचाराधीन है। आटो यूनियन को कार्यालय खोलने के लिए स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण नगर परिषद ने ढालपुर में खुल रहे आटो यूनियन के कार्यालय के काम को रोकने का नोटिस जारी किया है।
नगर परिषद अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने बताया कि स्वीकृति के बिना कार्यालय खोलने पर नगर परिषद आटो यूनियन पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। नगर परिषद के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने बताया कि नोटिस की प्रति एसडीएम विनय सिंह और डीसी राकेश कंवर को भी भेजी है।
नेपालियों मजदूरों को नियमित करने पर बधाई
मनाली। नेपाली मजदूरों को आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने बधाई दी है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मनाली ब्लाक संघ के महासचिव गौत्तम चौहान ने बताया कि वर्ष 2004 में 8 वर्ष पूरे करने वाले नेपाली मजदूरों को स्थाई करने पर संघ ने सीएम का आभार जताया है। इससे सैकड़ों मजदूरों को लाभ मिलेगा। उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लैब तकनीशियनों का ग्रेड पे पंजाब सरकार की तर्ज पर करने की मांग की है।
