
कुल्लू। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू की बैठक में संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाने का फैसला लिया गया। बैठक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर महासंघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विभागीय संगठनों के अध्यक्षों एवं महासचिवों, जिला के सात खंड के अध्यक्षों और महासचिवों ने भाग लिया।
बैठक में डीसी के साथ संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने का फैसला लिया गया। गुलशन ने बताया कि इस दौरान डीसी को जिला महासंघ की ओर से मांगपत्र भी सौंपा जाएगा। गुलशन ने बैठक में ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित कर सेस राम ठाकुर और बालक राम द्वारा जिला में महासंघ के नाम से समानांतर गुट खड़ा करने की कड़ी भर्त्सना की। सेस राम ठाकुर से पूछा कि कांग्रेस सरकार आने पर उन्होंने लाल टोपी कहां छुपा रखी है।
हरी टोपी पहनने की उनकी क्या मजबूरी है। बैठक में महासंघ के महासचिव दलीप शरोट, उपाध्यक्ष राम लाल चौहान, महिला उपाध्यक्ष सुमन सोनी, रेखा मेहता, भोला राम ठाकुर, रोशन लाल, संयुक्त सचिव शेर सिंह, संगठन सचिव कमलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीराम पंडित, प्रेस सचिव बलदेव शर्मा, मुख्य सलाहकार मनोज नेगी, महिला शिकाय निवारण समिति की अध्यक्षा सोनम डोलमा, सलाहकार नोरबू बौद्ध, सुख देव सिंह, विधि सलाहकार तीर्थ राम धीमान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष लाल चंद, शहरी कुल्लू महासंघ इकाई के अध्यक्ष होशियार सिंह जंबाल, भुंतर खंड के अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, मनाली खंड के अध्यक्ष भीष्म देव आदि जिला और खंडों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
