बीकॉम की सीटें बढ़ाए कालेज प्रशासन

कुल्लू। एसएफआई की कुल्लू इकाई ने बीकॉम में सीटें बढ़ाने को लेकर वीरवार को प्रिंसिपल का घेराव किया। इस दौरान एसएफआई ने प्रदर्शन कर कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कालेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए एसएफआई ने कहा कि अगर सीटें नहीं बढ़ा गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। एसएफआई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कोटिया ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सहूलियत के लिए कुल्लू कालेज में हर विषय में सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है लेकिन कुल्लू कालेज प्रशासन इसे लागू करने से कतरा रहा है।
उपाध्यक्ष रोशन ने बताया कि कालेज प्रशासन छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसके अलावा जिला प्रभारी शेर सिंह ने कहा कि एसएफआई इकाई छात्रों से हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर कालेज प्रशासन ने शीघ्र सीटों की संख्या नहीं बढ़ाई तो एसएफआई निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस मौके पर यमुना, हैप्पी, नीरत, रणदीप, हेमू, तनुज, आशीष, मंजू, प्रियंका, निशा, अंजना, शानू, भावना, गीता, राजेश, रेणू, संतोषी, सोनिया, राजेश, ऐले राम, दीप कुमार, चंद्रामणी, सुरेंद्र, संजय, ऋषभ, नीलम, नेहा, डिंपल, रजनी, नेहा, सुंदर, सूरज और नरेंद्र मौजूद रहे।

Related posts