पूरी मजदूरी मांगी तो कर दी पिटाई

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक व्यक्ति की मजदूरी मांगने पर दो लोगों ने पिटाई कर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवण कुमार पुत्र किरपाराम निवासी किटपल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने सुनील कुमार पुत्र बांकू राम निवासी भरोबड्ड के घर में भवन निर्माण कार्य में मजदूरी का काम किया है। 23 जुलाई को शाम करीब साढ़े 6 बजे सुनील कुमार उसे भरोबड्ड में मिला तो सरवण कुमार ने उसे पैसों के बारे में पूछा। इस दौरान उसने सरवण को एक हजार रुपये दे दिए। जब सरवण ने मजदूरी के पूरे 1450 रुपये मांगे तो उसने भरोबड्ड मार्केट में आने को कहा। जैसे ही वह मार्केट में पहुंचा तो सुनील कुमार ने रविकुमार के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर डाली। उसके शरीर पर चोटें आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़ित का नादौन अस्पताल में मेडिकल करवा लिया है। पुलिस उपधीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts