कांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं : अनुराग

हरोली (ऊना)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान यूपीए की कांग्रेस सरकार पर एवं प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। जगह-जगह जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने अपने नौ वर्ष के शासनकाल में देश को भ्रष्टाचार एवं कमरतोड़ महंगाई दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले आम चुनावों में देश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी आते ही लोगों को मिलने वाले सस्ते राशन को बंद कर दिया है। इस दौरान उन्हाेंने गांव नगनोली व कुगड़त गांव में जनसभा की। उन्होंने गांव लोअर वढेड़ा में जनसभा की और लोअर वढेड़ा गांव में सामुदायिक भवन बनाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने हरोली के डोल माजरा में एक सराय का उद्घाटन, हलेड़ा विलण गांव में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया और पोलियां गांव के पुजोइयां मे भी एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। सांसद ने बीटन गांव में संत भूरि वाले महाराज की कुटिया के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस मौके पर ये रहे मौजूद इस मौके पर हरोली भाजपा नेता प्रो. रामकुमार, भाजपा उपाध्यक्ष केवल सिंह भदौड़ी, हरोली भाजपा मंडलाध्यक्ष जगजीत मनकोटिया, महामंत्री अजुर्न सिंह, जसविंद्र गोगा, पूर्व मंडलाध्यक्ष कुलविंद सिंह राणा, वन निगम के पूर्व निदेशक देसराज राणा, जिला भाजयुमो के महामंत्री लखवीर लक्खी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शेर सिंह गर्ग, हरोली किसान मोर्चा के अध्यक्ष सतीश छोटू, हरोली भाजयुमो के अध्यक्ष जसविंद्र बिंदू, पूर्व मंडल महामंत्री बुद्ध प्रकाश द्विवेदी, अश्विनी जसवाल, सरोज ठाकुर, सत्या राणा, राजेश कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रधान गुरमेल सिंह, जोगराज व प्रधान सतनाम छिंदा भी उपस्थित थे।

Related posts