
मुंबई: हिट एंड रन मामले में सलमान खान की सुनवाई आज टल गई है। सुनवाई टलने की वजह जज का तबादला है। सलमान कोर्ट रूम में आरोपियों के बॉक्स में जाकर बैठे । कोर्ट में सलमान खान की बहनें रूम नंबर 25 में मौजूद थी। आपको बता दें कि इसी कमरे में सलमान के खिलाफ आरोप तय किए जाने थे।
गौरतलब है कि करीब 11 साल पहले 28 सितंबर 2002 की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में अमेरिकन बेकरी के सामने सलमान खान की तेज रफ्तार लैंड क्रूजर कार फुटपाथ पर जा चढ़ी थी। जिसमें कार की टक्कर लगने से एक आदमी की मौत हो गई थी और 4 लोग जख्मी हुए थे।
