चंबा में होगी गृह रक्षकों की भर्ती

चंबा। जिले में गृह रक्षा आठवीं वाहिनी की विभिन्न कंपनियाें/प्लाटूनों में पुरुष और महिला गृह रक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिला में रिक्त चल रहे इन पदों को भरने के लिए दो अगस्त से वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र सरू में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक चलेगी। आदेशक गृह रक्षा कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस भर्र्ती में पुरुषों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा 800 मीटर की दौड़ होगी। यह दौड़ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन से 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। तकनीकी वर्ग के अभ्यर्थियों को यह दौड़ तीन से 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी। सामान्य वर्ग के लिए लंबी कूद चार मीटर, जबकि तकनीकी वर्ग के लिए 3.5 मीटर होगी। सामान्य वर्ग के लिए ऊंची कूद 125 सेंटीमीटर और तकनीकी वर्ग के लिए 110 सेंटीमीटर रखी गई है। महिला वर्ग के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा ऊंची कूद 100 मीटर, लंबी कूद 2.5 मीटर और 800 मीटर दौड़ को चार मिनट 30 सेकें ड में पूरा करना होगा।

Related posts