
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत बाह्य सराज के छात्र-छात्राओं ने बाह्य सराज छात्र संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर वीरेंद्र चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया। कुल्लू कालेज में आयोजित इस बैठक में छात्रों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चरचा की गई।
कार्यकारिणी में महेंद्र को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सोनिया उपप्रधान, राकेश चौहान महासचिव और रौन नेगी सहसचिव नियुक्त किए हैं। कार्यकारिणी का गठन बाह्य सराज छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष राकेश तथा सीनियर छात्र विपिन कपिल राणा की मौजूदगी में हुआ। अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और प्रधान महेंद्र ने बताया कि उनकी प्राथमिकता बाह्य सराज इलाके आनी, निरमंड और छतरी इलाकों में अध्ययनरत करीब दो सौ छात्र-छात्राओं के हितों की समस्याओं को कालेज के अंदर तथा बाहर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन भी होगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह चौहान, जगी, राजेंद्र, नरेश, सुरेंद्र, संजय, सुभाष और राजेश मौजूद रहे।
