बेहतरीन काम पर मिला सम्मान

मनाली। हिमालयन पर्यावरण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा समिति के समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया। अमर उजाला के पत्रकार एवं मनाली इंटरनेशनल क्लब के प्रधान मनु शर्मा को मानव सेवा सम्मान पुरस्कार से नवाजा। लाहुल पोटेटो सोसाइटी को शिरोमणी अवार्ड मिला।
पत्रकार प्रेम ठाकुर को मरणोपरांत बीसी शर्मा मेमोरियल पुरस्कार, मोनाल एक्टिव संस्था के प्रधान केहर सिंह ठाकुर को पंडित जालफू राम कल्चरल, आरएम मंगल चंद पनेपा को एक्सीलेंस, पर्वतारोही अजय सोहल, खीमी राम और पर्वतारोही रजत को शान-ऐ-हिमाचल अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा जसवंत ठाकुर को उत्कृष्ट पत्रकारिता, प्रेम ठाकुर, शिव राम राणा , गिरीश वर्मा के अलावा ग्रेफ के कर्मचारी मुकेश कुमार मीना तथा इंटरनेशनल प्रेस क्लब मनाली को भी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया।
बेस्ट हैंडीक्राफ्ट एचिवमेंट अवार्ड से सीता राम नेगी, पूर्व मंत्री राजकृष्ण गौड़ को लाइफ टाइम अवार्ड, बुद्ध राम रुडिंग्वा को लता ठाकुर स्पोर्ट्स अवार्ड तथा शशांक माडल स्कूल गोजरा को बेस्ट स्कूल के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ डाक्टर पूजा गुलेरिया, अमर चंद, दौलत राम, हिमालयन फ्रैंड्स क्लब, इंद्रा शर्मा, शिव राम मनाली हलचल, अरविंद कुमार, सर्वजीत सिंह, तोग चंद, देवेंद्र भारती और ट्राइवल टूडे के श्याम चंद भी सम्मानित हुए।

Related posts