सरचंद बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष

कुल्लू। जिला कुल्लू पार्वती बस आपरेटर यूनियन की बैठक में कार्यकारिणी का गठन कर सरचंद ठाकुर को प्रधान नियुक्त किया गया। अमित शर्मा उपप्रधान और कृष्ण नेगी महासचिव बनाए गए हैं।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष विजय गोयल और अड्डा प्रभारी रफीक भारती को चुना गया। विकास अवस्थी, संजय घई, रजत जंबाल, सुरेश ठाकुर, राजिंद्र शर्मा और संदीप ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। नवगठित कार्यकारिणी ने भरोसा दिलाया कि बस आपरेटरों की मांगों को प्रमुखता से सरकार से समक्ष रखा जाएगा। लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाना कार्यकारिणी की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Related posts