अंदलाग्रां में बेटे ने मां को पीटा

भरमौर (चंबा)। भरमौर थाना में बेटी की ओर से मां को पीटने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चमेली देवी पत्नी चौकस राम निवासी अंदलाग्रां ने अपने बेटे चुनी लाल पुत्र चौकस राम के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। चमेली देवी ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने उस पर हमला करते समय हाथ में चाकू भी ले रखा था। मारपीट में उसे गहरी चोटें आई हैं। चमेली देवी ने बताया कि उसके बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। एसपी बीएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 324, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts