
बरनाला (सिंधवानी, गोयल): बरनाला जिले में शनिवार को पड़ी बरसात ने जहां आम जनजीवन व वातावरण को शुद्ध किया था। वहीं इस बरसात ने 2 घरों के दीपक ही बुझा दिए हैं। सिविल अस्पताल से एकत्र की जानकारी के अनुसार समीपी गांव हंडिआया से मानसा को जाने वाली सड़क पर पड़ते सूए समीप मानसा साइड से आते मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टक्कर हो जाने से एक युवक की मृत्यु हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
पुलिस ने बताया कि मृतक हरप्रीत सिंह वासी बरनाला मोटरसाइकिल चला रहा था और उसके पीछे बैठकर जा रहे राजपाल सिंह पुत्र मंगू सिंह वासी भटिंडा की मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
इसी तरह ही गांव धनौला से सिमरनजीत सिंह पुत्र चमकौर सिंह, जो धनौला से बरनाला की तरफ आ रहा था, की रास्ते में पड़ते भट्ठे समीप मोटरसाइकिल के फिसल जाने से पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई जिसके परिणामस्वरूप सिमरनजीत सिंह की मृत्यु हो गई व गुरबख्श सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इसी तरह अन्य दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार चाचा भतीजा आकाशदीप सिंह व बिट्टू सिंह वासी धनौला, अपने खेतों में किसी काम के लिए जा रहे थे, बरसात पडऩे से मोटरसाइकिल फिसल गया जिसके परिणामस्वरूप बिट्टू को गंभीर चोटें लगीं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जबकि भतीजे आकाशदीप को मामूली चोटें लगने से प्राथमिक सहायता देकर घर भेज दिया गया।
